बहुत आसान है किसी को आसू देना ,
पर बहुत मुस्किल है किसी को मुस्कान देना ,
बहुत आसान है किसी को रुलाना ,
पर बहुत मुस्किल है किसी को हँसा पाना ,
बहुत आसान है किसी का दिल तोडना ,
पर बहुत मुस्किल है किसी के टूटे दिल को जोड़ना ,
बहुत आसान है किसी के सपने तोडना ,
पर बहुत मुस्किल है किसी के टूटे सपनो सजोना ,
बहुत आसान है बाते करना ,
पर बहुत मुस्किल है उन बातो को निभाना ,
बहुत आसान है किसी को एक पल में अपना बनाना ,
पर बहुत मुस्किल है अपनानापन निभाना ,
बहुत आसान है बड़ी बड़ी बाते करना ,
पर बहुत मुस्किल है उन बताओ को अमल करना,
बहुत आसान है किसी को चोट पहुचना,
पर बहुत मुस्किल है उसमे मरहम लगाना ,
बहुत आसान है किसी के विश्वास को तोडना ,
पर बहुत मुस्किल है किसी के विश्वास को पाना ,
बहुत आसान है जिंदगी मिलना ,
पर बहुत मुस्किल है जिन्दगी जीना...
.jpg)
sach hai.....truth of life
ReplyDelete